राज्यहरियाणा

हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम जारी, अगले 2 दिन कोहरे को लेकर ऑरेंज व रेड अलर्ट

चंडीगढ़ : प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी है। हरियाणा के अधिकतर हिस्से में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में थोड़ा बदलाव आया। रात के तापमान में मामूली सी बढ़ोतरी रही, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट रही। रविवार को भी पश्चिम विक्षोभ का असर बना रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए कोहरे की वजह से रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी से राहत के आसार नहीं है। 5 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। शनिवार को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दस से अधिक जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से हवाओं की दिशा में बदलाव से रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

जानें कहां कितना न्यूनतम तापमान
भिवानी 6.7
हिसार 6.9
करनाल 7.5
महेंद्रगढ़ 8.0
अंबाला 8.1
पंचकूला 8.5
फतेहाबाद 8.8
रेवाड़ी 9.0

Related Articles

Back to top button