राज्यहरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, हिसार समेत कई जिलों में तेज बारिश; आज ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

हिसार। हरियाणा में गुरुवार देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई। हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में विशेष रूप से तेज वर्षा दर्ज की गई, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया गया है।

प्रदेश में अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को हरियाणा के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। विज्ञानियों ने पहले ही मौसम में बदलाव का संकेत दिया था।

कौन-कौन से जिले प्रभावित होंगे
ऑरेंज अलर्ट के अंतर्गत पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। वहीं येलो अलर्ट सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और करनाल जिलों के लिए जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानियों की चेतावनी
विज्ञानी बता रहे हैं कि मौसम परिवर्तनशील रहेगा और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। लोगों को अलर्ट रहते हुए खुले स्थानों पर सावधानी बरतने और सड़क यातायात में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button