पंजाब

पंजाब में बारिश के बाद धुंध का कहर, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

लुधियाना। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में मंगलवार सुबह से लेकर बुधवार तड़के तक बारिश दर्ज की गई। इसके बाद राज्य के अनेक हिस्सों में घनी धुंध छाई रही और शीतलहर चलने से ठंड का असर और बढ़ गया है।

कहां कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार सुबह चार बजे तक

  • चंडीगढ़: 41.2 मिमी
  • पटियाला: 37.3 मिमी
  • नवांशहर: 26.8 मिमी
  • लुधियाना: 17.6 मिमी
  • रूपनगर: 16.5 मिमी
  • पठानकोट: 14.0 मिमी
  • मानसा: 1.0 मिमी
  • अमृतसर: 0.5 मिमी
    वर्षा रिकॉर्ड की गई।

अमृतसर में सबसे कम तापमान

बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

30 जनवरी तक मौसम की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 30 जनवरी तक पंजाब के कई जिलों में सुबह धुंध और दिन में शीतलहर चलने की संभावना बनी रहेगी। वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन

उधर, हिमाचल प्रदेश के भरमौर में हिमस्खलन से तीन दुकानें और दो वाहन दब गए। वहीं कश्मीर के सोनमर्ग में भी हिमस्खलन की घटना सामने आई है, जिसमें एक होटल और कुछ दुकानें चपेट में आ गईं। हालांकि, किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button