स्वास्थ्य

HEALTH TIPS: समय से खाएं खाना, रहेंगे फिट

food-12-11-2016-1478971608_storyimageआज कल की भागदौड़ वाली जिन्दगी में लोग सबसे ज्यादा अपने सेहत को ही नजरअंदाज करते हैं। जिसका खामियाजा कई तरह की बीमारी के रूप में चुकाना पड़ता है। हर इंसान आज किसी ना किसी बीमारी से ग्रसित है।

जबकि स्वस्थ रहना कोई मुश्किल काम नहीं है। ना ही आपको अलग से फिटनेस के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत है और ना ही डॉक्टर के बार-बार चक्कर काटने के। आप सिर्फ अपने रोजाना के खान-पान पर ध्यान देकर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। खाने-पीने का सही समय आपकी सही सेहत में एक अहम भूमिका निभाता है। गलत समय पर खाना खाने से आपके शरीर को पौष्टिक तत्व का फायदा होने की जगह नुकसान ही झेलना पड़ सकता है।

इसलिए सही वक्त पर सही डाइट आपके अच्छे सेहत के लिए बहुत जरूरी है। हमारा शरीर सुबह के समय आसानी से खाना पचा पाता है, सूरज के डूबने के साथ ही हमारी पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है, इसलिए हमें अपना डाइट चार्ट उसी अनुरूप बनाना चाहिए।

हम आपको बताते हैं क्या होता है खाने का सबसे अच्छा समय

नाश्ते का समय

सुबह 7 बजे से 8 बजे तक नाश्ते का सबसे अच्छा समय होता है। सुबह इस बात का भी ध्यान दें कि उठने के आधे घंटे के अंदर कुछ जरूर खा लें। ज्यादा देर तक भूखे रहने से गैस की समस्या हो सकती है। सुबह उठते के साथ पहले एक ग्लास गुनगुना पानी भी जरूर पीये। इससे आपका पेट भी साफ रहता है और चेहरे पर चमक भी बनी रहती है।

दोपहर का खाना

दोपहर का खाना 12 बजे से 2 बजे के बीच खाएं। नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच कम-से-कम 4 घंटे का अंतराल होना चाहिए।

रात के खाने का समय

रात में 7 से 9 बजे के बीच खाना जरूर खा लें। इस बात का भी ध्यान रहे कि रात में थोड़ा लाइट ही खाना खाए। रात को हमारा शरीर तेजी से खाना पचा नहीं पाता है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि रात का खाना सोने से 3 घंटे पहले ही खा लें।

Related Articles

Back to top button