मध्य प्रदेशराज्य
MP में दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट, खाई में गिरी कार, 5 की दर्दनाक मौत

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। माही के पास तेज रफ्तार में जा रही XUV700 कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मरने वालों में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची और शवों को बाहर निकाला।
मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि चश्मदीदों के बयान और CCTV की मदद से पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी।



