मध्य प्रदेशराज्य

आधे मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश, खंडवा में 2 घंटे में 3 इंच बारिश….

रविवार। मप्र में प्री-मानसून (pre-monsoon) की जोरदार दस्तक हुई। शनिवार शाम से शुरू हुआ बारिश का क्रम ढाई से तीन घंटे तक चला, जिससे आधा मध्यप्रदेश तरबतर हो गया। सर्वाधिक बारिश खंडवा में हुई। यहां 2 घंटे में 80 मिमी बारिश हो गई, वहीं इंदौर में 2 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा रतलाम में सवा इंच, उज्जैन में एक इंच से ज्यादा, बैतूल में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा मौतें खंडवा में हुईं। यहां खेत में काम कर रहे 3 लोगों पर बिजली गिर पड़ी। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने द्रोणीय चक्र के चलते मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून की जोरदार बारिश हो रही है। उधर, कल हुई तेज बारिश से आज तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज हुई और लोगों को गर्मी से निजात मिली।

Related Articles

Back to top button