राज्यराष्ट्रीय

आज महाराष्ट्र में भारी बारिश! ‘इन’ राज्यों में भी दिखेगा मानसून, यहां जानें देश के मौसम की स्थिति

नई दिल्ली: जैसा कि हम देख रहे है खासकर उत्तर भारत में बारिश ने अपना कहर बरपाया है। वहीं देशभर में मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है। इस भारी बारिश के चलते उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में लोगों का जीना मुश्किल हुआ है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। इन दो राज्यों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की घटनाओं से काफी नुकसान हुआ है। कई जीव हानि भी हुई है।

13 जुलाई को बहुत भारी
ऐसे में अब इस बारे में मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल और उत्तराखंड में अभी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इन राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश मौसम विभाग (IMD) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर पूर्वी भारत और सिक्किम और बिहार में आज यानी 13 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जा सकती है। हीं, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, और पश्चिमी मध्य प्रदेश में दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

पश्चिम भारत के मौसम का हाल
वहीं आपको बता दें कि मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधि में कमी आई है, हालांकि अगले 5 दिनों के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना। वहीं, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत में 14 जुलाई तक सामान्य बारिश होगी। अब जानते है महाराष्ट्र में मौसम विभाग का क्या हाल है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश
दरअसल बात करें महाराष्ट्र की तो अगले 4-5 दिनों में कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस बीच मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। जी हां आज महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज पुणे में भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, मुंबई में बारिश की तीव्रता कम रहेगी।

क्या कहता है नई दिल्ली के मौसम का हाल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश की राजधानी नई दिल्ली में यमुना उफान पर है।जी हां यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, जिस कारण से यमुना के आस-पास बसे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने नई दिल्ली में बारिश का पू्र्वानुमान जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आज (गुरुवार) नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश जानें कैसा है मौसम
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं, आज लखनऊ में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। जी हां गाजियाबाद में भी आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा तापमान की बात करें तो न्यूनतम पारा 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अब देखना यह होगा कि आगे मानसून उत्तर प्रदेश को लेकर क्या कहता है।

जानें क्या हैं अन्य राज्यों के मौसम का हाल
दरअसल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हो सकती है। वही इसके साथ ही, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इस तरह मानसून को लेकर पुरे देश में अलग- अलग स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button