छत्तीसगढ़राज्य

हॉकी संघ ने मुख्यमंत्री बघेल से रखी दुर्ग में एस्ट्रोटर्फ मैदान की मांग

भिलाई। दुर्ग जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार,सचिव गुलाम रहमानी,विनोद वाघ, सूर्यमणि मिश्रा ने कांग्रेस के जिला महामंत्री अजहर जमील के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से उनके भिलाई-तीन स्थित आवास में मुलाकात की। इस दौरान उन्हें हॉकी को बढ़ावा देने किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई एवं एस्ट्रोटर्फ मैदान से संबंधित अपनी मांगों को रखा।

मुख्यमंत्री ने गंभीरता से संघ की बातों को सुना और मांगों के पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संघ ने विगत 10 वर्षों में हॉकी संघ द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों से भी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान दुर्ग कलेक्टर डॉ. नरेंद्र भुरे को हॉकी संघ की मांगों के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सौजन्य मुलाकात के बाद जिला हॉकी संघ ने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेन्द्र साहू का इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष अंसार अहमद और उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को बताया कि एस्ट्रोटर्फ के लिए जिला हॉकी संघ 10 साल से प्रयासरत है और अभी तक यह मांग पूरी नहीं हुई है जबकि जिले ने अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं जो कि एक दुर्ग शहर का इतिहास है।

पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में एस्ट्रोटर्फ की कमी के कारण सभी आयोजनों में नए खिलाड़ी पिछड़ते जा रहे हैं। इसलिए वर्तमान में एस्ट्रोटर्फ अति आवश्यक है। इस अवसर पर गुलाम रहमानी सचिव, विनोद वाघ वरिष्ठ हाकी खिलाड़ी व अजहर जमील सहित कांग्रेस महामंत्री सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button