राज्यराष्ट्रीय

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर अंडमान-निकोबार में गृह मंत्री ‘अमित शाह’ फहराएंगे तिरंगा

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज यानी सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की 126वीं जयंती (Birth Anniversary) के अवसर पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में तिरंगा फहराएंगे। शाह अंडमान-निकोबार (Andaman-Nicobar) के दो दिवसीय दौरे पर रविवार देर रात यहां पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि नेताजी ने 30 दिसंबर 1943 को यहां जिमखाना मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था और शाह आज उसी स्थान पर झंडा फहराएंगे। इस मैदान का नाम अब ‘नेताजी स्टेडियम’ है। शाह इस दौरान विभिन्न विकास गतिविधियों का जायजा भी लेंगे। शाह के सेलुलर जेल का दौरा करने की भी संभावना है, जहां भारत की आजादी की लड़ाई के दौरान कई स्वतंत्रता सेनानियों को रखा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक कार्यक्रमों के बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय इाकई की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री पिछली बार 2021 में पोर्ट ब्लेयर आए थे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जापान का कब्जा था और इसे औपचारिक रूप से 29 दिसंबर 1943 को नेताजी की आज़ाद हिंद सरकार को सौंप दिया गया था।

Related Articles

Back to top button