अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 26 मई 2020: जानिये किस राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…

मेष — सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। बॉस से आपको काफी मदद मिलेगी। विदेश में रह रहे लोगों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से पालन करेंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिये दिन काफी अच्छा रहेगा।

वृषभ — रिश्तों के बीच गलतफहमियाँ हो सकती हैं। राजनीति से जुड़े लोगों पर सवाल उठ सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी यात्रा की योजना बनेगी। धैर्यपूर्वक कार्यों को अंजाम दें। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

मिथुन — व्यापार में आपकी उन्नति होगी। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी। किसी जरूरतमन्द व्यक्ति को धन वापस देना पड़ सकता है। अपनी कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में होगा।

कर्क — शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये। मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें। पारिवारिक मामलों को लेकर अशान्त रहेंगे। रक्तचाप और शुगर के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है।

सिंह — अपने पुराने सपने को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। नौकरीपेशा लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। आर्थिक चिन्ता दूर होगी। उधार का धन आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या —  समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नयी उपलब्धियों के मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी। आपके परिश्रम और प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। अपना संयम बनाकर रखें।

तुला — परिवार में विवाद हो सकता है। आपकी भावना आहत हो सकती है। अपने अधिकारों को लेकर सजग रहें। भाग्य आपका साथ देगा। हृदय रोगियों को थोड़ा सतर्क रहना चाहिये। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होगी।

वृश्चिक — परिवार और करियर में असन्तुलन की स्थिति रहेगी। धैर्यवान होकर ही आज फैसलें लें। व्यवसायिक साझेदारों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आपको आज यात्रा करने से बचना चाहिये। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी होगी।

धनु — कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। व्यापारिक गतिविधियों में निवेश कर सकते हैं। पुरानी समस्याओं का हल ढूँढ लेंगे। धन आगमन होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर — कार्यक्षेत्र में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। प्रेमी जन से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। कार्य में सफलता मिलने से हर्ष होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। आपके प्रयासों का बेहतर परिणाम मिलेगा।

कुम्भ — रिश्तों में नयी शुरुआत हो सकती है। किसी पुराने शौक को पूरा करने की कोशिश करेंगे। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। घर में कोई पकवान बन सकता है। संयमित व्यवहार रखने का प्रयास करें।

मीन — पारिवारिक सदस्यों की चिन्ता रहेगी। शिक्षा में बाधा आने की आशंका है। कार्यों में परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। ऊर्जा में कमी आ सकती है। जॉब में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में समस्या आयेगी।

Related Articles

Back to top button