![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2020/06/rashifal_6187279-m.jpg)
मेष — दिन प्रसन्नतापूर्वक आनन्द में बीतेगा। आपके तेज और साहस में वृद्धि होगी। सेना और प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। नये व्यवसाय की योजना बनायेंगे। संघर्षपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2020/06/rashifal_6187279-m.jpg)
वृषभ — रिस्क लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। वरिष्ठ लोग आपकी काफी सराहना करेंगे। अपने जीवन से सन्तुष्ट रहेंगे। विदेश में रह रहे लोगों से अच्छे समाचार मिलेंगे। आपको नयी-नयी पुस्तकें पढ़ने की इच्छा जगेगी।
मिथुन — आसान दिखने वाली चीजें भी कठिन साबित हो सकती हैं। गुस्से से बचना उचित होगा। परोपकार की भावना बलवती होगी। पाइल्स के रोगियों को तकलीफ झेलनी पड़ेगी। पिता से डाँट खाने को मिल सकती है।
कर्क — प्रेम-सम्बन्धों को लेकर अधीर रहेंगे। अचानक से धन बर्बाद कर सकते हैं। बीमार लोगों के सम्पर्क में आने से बचें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और केयर की भावना बढ़ेगी। किसी परिचित के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी।
सिंह — परिजनों के बीच उपजी गलतफहमियाँ दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ किसी गम्भीर विषय पर डिस्कशन करेंगे। नवीन व्यापार को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। शत्रुओं का समूल नाश होगा। कार्य के प्रति आपकी निष्ठा की प्रशंसा होगी।
कन्या — सफलता के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। काम को लेकर फोकस में वृद्धि होगी। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गम्भीर रहेंगे। सामाजिक मेलजोल से दूर रहें।
तुला — धन कमाने को लेकर के मन चिन्तित हो सकता है। घर में किसी कार्यक्रम की योजना बनेगी। शासन प्रशासन से जुड़े लोगों को मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेमीजन से अपनी भावनायें व्यक्त करेंगे। बच्चों की प्रगति को लेकर के काफी प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक — आपके मन में उथल-पुथल मच सकती है। सुख-सुविधाओं में ध्यान रखना पड़ेगा। बॉस से झड़प हो सकती है। आरोप लगाने से बचें। योग्यता के अनुसार परिणाम प्राप्त कर पाने में सफलता नहीं मिलेगी। शिक्षा में ध्यान देना पड़ेगा।
धनु — गम्भीरता के साथ अपने कार्य करेंगे। तकनीक से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। कोई अच्छा मौका मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आज आपको माननी चाहिये। भाई-बहनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा।
मकर — दाम्पत्य जीवन में सहयोग और प्रेम की भावना बलवती रहेगी। आर्थिक दृष्टि से समय लाभकारी रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का व्यवहार विनम्रतापूर्वक रहेगा। स्वादिष्ट पकवानों का आनन्द उठायेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुम्भ — विवेक से कार्य करने की आवश्यकता है। मन में चिन्ता रहने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों को आज लेने से बचें। दोपहर के बाद समय अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर चिन्ता दूर होगी।
मीन — शारीरिक रूप से थकान रहेगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। धन हानि की आशंका हो सकती है। आय में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। भाग्य आपका साथ देगा। मन में फोकस की कमी रहेगी।