उत्तर प्रदेशराज्य

देवरिया में भीषण सड़क हादसा, बस-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

भटनी, (देवरिया)। भटनी-नूनखार मार्ग पर स्थित गन्ना विकास समिति के सामने बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक स्कूली बस भटनी से नूनखार की ओर बच्चों को लेने जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के रहने वाले रफुल्लाह पुत्र रजूल्ला और अभिषेक यादव पुत्र साधु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज के अस्पताल भिजवाया। जहां पर उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- सेंट्रल जेल वाराणसी में बंद कैदी ने दम तोड़ा, बड़े भाई की हत्या मामले में काट रहा था सजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद दोंनों परिवार के स्वजन शोकाकुल है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button