मध्य प्रदेश

कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं का बिंदी लगाना और चूड़ियां पहनना मुश्किल हो जाएगा: शिवराज सिंह

सागर: बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आज मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सुरखी पहुंचे। जहां दोनों मुख्यमंत्रियों ने आम सभा को संबोधित किया। सभा में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा और सुरखी विधायक मंत्री गोविंद राजपूत भी मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड वीरों की धरती है, यह इलाका पहले वीरान था, कोई विकास नहीं था लेकिन जब से मप्र में भाजपा की सरकार और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने है तब से इस इलाके की तस्वीर बदल गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए सुरखी में कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिनके नाम पीएम आवास योजना में नहीं जुड़ पाए उनके लिए सीएम आवास योजना बना ली है, कोई भी बिना आवास के नहीं रहेगा। कमलनाथ ने सारी योजनाएं बंद कर दी थी। हमने फिर शुरू की ताकि प्रदेश के महिलाओं, बच्चों, बहनों और वृद्धों का जीवन यापन सम्मान से हो सके। कांग्रेस को मप्र ने लूट का अड्डा बना दिया था।

गठबंधन पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि कोई इंडिया नाम रखने से इंडिया हो जाता है क्या? ये गठबंधन सनातन धर्म का अपमान कर रहा है। कांग्रेस यदि आ गई तो महिलाओं का बिंदी और चूड़ियां पहनना मुश्किल हो जाएगा, भजन कीर्तन करना मुश्किल कर देगी ये कांग्रेस इसलिए कांग्रेस को सत्ता में आने नहीं देना है, सीएम शिवराज सिंह ने सभा में कांग्रेस को हराने का संकल्प दिलाया।

Related Articles

Back to top button