जीवनशैलीस्वास्थ्य

सुबह-सुबह पेट नही हो रहा साफ तो यह उपाय होंगे फायदेमंद

नई दिल्ली : गलत खानपान व खराब जीवनशैली के कारण पेट साफ ना होने की समस्या लोगों में काफी ज्यादा हो गई है। हमारा भोजन इतना ज्यादा दूषित हो चुका है कि पेट साफ ना होने से हम परेशान रहते हैं। पेट साफ ना होने की वजह से शरीर में कई तरह की गंभीर समस्याएं होने लगी हैं। पेट साफ ना होने के कारण गैस, अपच और पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने लगती है। इससे शरीर को कई नुकसान होते हैं। ऐसे में पेट को साफ रखना बहुत ही जरूरी होता है।

सोडा पानी होगा फायदेमंद
गर्म पानी में आधा चम्मच खाने का सोडा (soda) मिलाकर पिएं। इससे आपका पेट सही से साफ होगा।

पेट साफ रखने के लिए हमें पूरे दिन में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही शौचालय जाने से करीब 10 मिनट पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। ऐसा करने से आपका पेट अच्छी तरह साफ होगा।

नींबू हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। नींबू (Lemon ) में विटामिन सी की उच्चा मात्रा होती है, जो हमारे पेट और पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। ऐसे में पेट की सफाई के लिए आप सुबह नींबू का रस पिएं। इसके साथ ही आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। ऐसा करने से आपका पेट अच्छी तरह से साफ होगा।

जिन लोगों का सुबह पेट अच्छे से साफ नहीं होता है। उन्हें अपने आहार में दही और छाछ को शामिल करना चाहिए। दही और छाछ आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। दही खाने से आपका पाचन स्वस्थ रहता है। दही खाने से सुबह शौच के समय आपका पेट अच्छी तरह साफ (Clean stomach) होगा। इसके साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर रहेंगी।

शहद से होगी आपकी समस्या दूर
रात को सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे अगले दिन सुबह आपका पेट अच्छे से साफ (Clean stomach) रहेगा।

Related Articles

Back to top button