जीवनशैलीस्वास्थ्य

बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आजमाए ये आसान उपाय, जल्‍द मिलेगी राहत

नई दिल्ली : मोटापा की समस्या आज विश्व में सभी जगह पर देखने को मिल रही है। जिसका पेट बाहर निकला हुआ है या मोटापा का शिकार बना हुआ है उसे कही तरह की शारीरिक समस्याओ का सामना करना पड़ता है। और इस तरह का शरीर देखने में भी अच्छा नहीं लगता है। वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप डाइट (diet) में क्या लेते हैं। वहीं क्या आपको पता है कि आपके किचन में कई ऐसे मसालें होते हैं जो आपको घर में रहते हुए वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में आप घरेलू उपचारों से बेहद आसानी से वजन को कम कर पाएंगे।

नींबू और शहद रसोई में पाए जाने वाली दो आम चीजें हैं। इसका इसतेमाल करने के लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू डालें और उसके ऊपर से 2 चम्मच शहद मिक्स करें। इसे खाली पेट रोजाना पिएं। बता दें कि शहद औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है, और नींबू पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ये दोनों ही शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को हटाने में मदद करते हैं। वहीं अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो इसका असर आपको कुछ ही हफ्तों में दिखाई देना शुरू हो जाएगा।

मेथी के बीज, अजवाइन और काला जीरा सभी मसालों को एक साथ भूनकर इसका पाउडर बना लें और इस पाउडर को हर दिन एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं। मेथी के बीज फैट कम करने और शरीर के मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं। वहीं अजवाइन (Celery) भी वजन घटाने में मदद करती है। वहीं काला पेट के चारों और जमा हुए फैट को कम करता है और इसके साथ वजन घटाने में सहायता करता है।इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं।

कच्चे लहसुन को चबाएं। ऐसा करने के बाद अपने दांतों को अच्छी तरह साफ करें। इसके लिए आप रोजाना सुबह लहसुन की दो कली को चबाएं। ऐसा करने से आपको अपना वजन कम करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button