टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराजनीति

कांग्रेस में जाने का ऑफर मिला तो विचार करूंगी : अलका

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लग सकता है। आप की असंतुष्ट विधायक अलका लांबा ने कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया जाता है, तो वह इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करेंगी। उन्होंने कहा कुछ दिनों में दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की संभावना है।

अलका ने कहा यह समय भाजपा के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन में शामिल होने का है और अगर कांग्रेस मुझसे संपर्क करती है, तो मैं प्रस्ताव पर विचार करूंगी और इससे इंकार नहीं करूंगी। उन्होंने कहा मैं दो दशक तक कांग्रेस में रही हूं। कांग्रेस अच्छा कर रही है और यह समय भाजपा के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का है।

Related Articles

Back to top button