अद्धयात्म

यात्रा पर निकलने से पहले ये 5 चीजें दिखें तो समझिए आपकी यात्रा होगी बेहद शुभ, मिलेगा लाभ और सफलता

नई दिल्ली। भारत (India) में शगुन-अपशगुन की मान्यताएं सदियों से चली आ रही हैं। हिंदू धर्म (Hindu Religion) में तो शकुन शास्त्र (astrology) में हर छोटे-बड़े संकेत का अर्थ बताया गया है। यात्रा (travel), खासकर लंबी यात्रा (long journey) पर निकलने से पहले कुछ चीजें दिख जाएं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। वहीं कुछ चीजें अशुभ (inauspicious) मानी जाती हैं। आज हम आपको उन संकेतों (omens) के बारे में बता रहे हैं जो यात्रा से पहले दिखने पर बहुत अच्छा माना जाता है।

यात्रा से पहले जल से भरा पात्र दिखना
अगर यात्रा (trip) पर निकलते समय रास्ते में जल से भरा पात्र (water-filled vessel) दिखाई दे तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर यह संकेत माना जाता है कि आपकी यात्रा सफल होगी और आपको बहुत लाभ (profit, benefit) मिलेगा।

यात्रा के दौरान ब्राह्मण का मिलना
यात्रा पर निकलते समय अगर रास्ते में कोई ब्राह्मण (Brahmin) दिख जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में ब्राह्मण को भगवान ब्रह्मा का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में उनके आशीर्वाद (blessings) को महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि संभव हो तो थोड़ी सी दान (donation) भी करें। इससे आपकी यात्रा मंगलमय और सफल बनती है।

पीले कपड़ों में महिला या कन्या का दिखना
यात्रा पर जाते समय अगर कोई सुहागिन महिला या पीले कपड़े पहने कन्या/महिला दिखाई दे तो यह भी बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। पीला रंग भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और गुरु ग्रह (Jupiter) से जुड़ा माना जाता है। इनके आशीर्वाद से भाग्य (luck) बढ़ता है, हर काम में सफलता मिलती है और धन लाभ (wealth gain) भी होता है।

किन्नर का मिलना
यात्रा पर निकलते समय किन्नरों (transgender community) का दिखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर उन्हें कुछ दान दें और आशीर्वाद लें। माना जाता है कि इससे यात्रा में बाधाएं कम होती हैं और कार्य में सफलता मिलती है।

बछड़े को दूध पिलाती गाय का दिखना
यदि रास्ते में कोई गाय बछड़े को दूध पिलाती हुई दिखाई दे तो इसे सबसे शुभ संकेतों में गिना जाता है। इसका मतलब है कि आप जिस काम या यात्रा के उद्देश्य से जा रहे हैं, उसमें सफलता निश्चित है।


Related Articles

Back to top button