जीवनशैलीस्वास्थ्य

गर्मियों के मौसम में बीमारियों से रहना चाहते हैं दूर तो लंच में जरूर खाएं ये चीजें

नई दिल्‍ली : ब्रेकफास्ट की तरह ही लंच भी हमारे दिन का एक महत्वपूर्ण मील होता है. अगर आप दिन में हेल्दी और टेस्टी लंच खाते हैं तो इसमें आपको दिन भर काम करने की एनर्जी मिलती है. आमतौर पर लोग दोपहर के मील में सब्जी रोटी और चावल लेना पसंद करते हैं, लेकिन सलाद को लंच की प्लेट से बाहर कर देते हैं. लेकिन यह वास्तव में आपके लिए बहुत ही जरूरी होता है.

सलाद में कई तरह के मिनरल्स विटामिंस और फाइबर (Vitamins and Fiber) होते हैं जो आपके शरीर के लिए लाभदायक होते हैं जिससे पाचन तंत्र (Digestive System) को अच्छी तरीके से काम करने में मदद मिलती है.

सलाद को मील में शामिल करने से शरीर में फाइबर (fiber) की अच्छी मात्रा प्राप्त होती है जिससे आप अधिक कैलोरी लेने से बच जाते हैं और आपको हेल्दी वजन मेंटेन करने में मदद भी मिलती है.

सलाद में अगर आप पालक (spinach) या रेड लेटस को शामिल करते हैं तो इससे आपकी आंखों को लाभ मिलता है. इसमें विटामिन आदि कई पोषक तत्व (Nutrients) पाया जाता है. यह पोषक तत्व आपके शरीर के साथ-साथ आंखों को भी लाभ पहुंचाते हैं.

कई तरह की सब्जी जैसे प्याज, टमाटर, खीरा, मूली आदि को सलाद में खाने से आपको कई तरह के मिनरल्स मिलते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं.

लंच में सलाद खाने से आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है. सलाद लेने से आप अनावश्यक भोजन लेने से बच जाते हैं जिससे आपको पेट में सूजन या ब्लोटिंग आदि की समस्या नहीं होती है. इससे पेट हैवी भी नहीं होता बल्कि फाइबर अधिक होने के कारण पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करता है.

तरह-तरह की सब्जियों से हर दिन एक अलग तरह की सलाद बनाई जा सकती है. सलाद में प्याज, खीरा, ककड़ी, टमाटर, मूली, पालक, शलजम से अपनी रूचि के अनुसार सलाह तैयार कर सकते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी रहेगी.

Related Articles

Back to top button