व्यापार

आवश्यक जानकारी: नवंबर में पूरे 17 दिन बंद रहेंगे बैंक! बैंक जाने से पहले यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना अब खत्म होने पर है और नवंबर का महीना दस्तक देने को तैयार है। नवंबर में दिवाली, छठ समेत कई बड़े त्योहार है जिसकी बजह से बैंकों में 17 दिनों की छुट्टियां होगी। यानी नवंबर महीने में बैंक 17 दिन (Bank Holidays November) बंद रहेंगे।

नवंबर 2021 में धनतेरस, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा, गुरुनानक जयंती जैसी कई छुट्टियां पड़ने वाली है। ऐसे में पूरे महीने में कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे. इस महीने में कई दिन लगातार भी बैंक बंद रहने वाले हैं ऐसे में अगर आपको भी कोई जरूरी कम निपटाना हो तो तुरंत निपटा लें।

आरबीआई (RBI) ने नवंबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है जिसके मुताबिक, नवंबर में 17 छुट्टियां है। इस दौरान भारत के कई शहरों में लगातार भी बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि इस 17 दिनों की छुट्टियों में साप्ताहिक भी शामिल हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक के गाइडलाइंस के मुताबिक, रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। वहीं नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत RBI ने 1, 3, 4, 5, 6, 10, 11, 12, 19, 22 और 23 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा महीने में चार रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी छुट्टी है।

नवंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियां

1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव / Kut- बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद

3 नवंबर: नरक चतुर्दशी- बेंगलुरु में बैंक बंद

4 नवंबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / काली पूजा- बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद

5 नवंबर: दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवत न्यू ईयर / गोवर्धन पूजा- अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद

6 नवंबर: भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चाकोबा- गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद

7 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

10 नवंबर: छठ पूजा / सूर्य षष्ठी डाला छठ- पटना और रांची में बैंक बंद

11 नवंबर: छठ पूजा- पटना में बैंक बंद

12 नवंबर: वांगला उत्सव- शिलांग में बैंक बंद

13 नंवबर: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)

14 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

19 नवंबर: गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा- आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद

21 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

22 नवंबर: कनकदास जयंती- बेंगलुरु में बैंक बंद

23 नवंबर: सेंग कुट्सनेम- शिलांग में बैंक बंद

27 नवंबर: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

28 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

Related Articles

Back to top button