मनोरंजन

2022 में आलिया से लेकर सोनम कपूर तक के घर में गूंजी किलकारियां

मुंबई : आज हम आपको मनोरंजन जगत के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जिनके घर में इस साल बच्चे की आवाज गूंजी है। साल 2022 अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के घर इस साल बच्चे की किलकारी गूंजी (chirping echo) और उनकी जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी।

आलिया भट्ट

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट इस साल प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है। आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की थी और शादी के सात महीने बाद 6 नवंबर को उन्होंने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर भी शादी के लगभग चार साल बाद इस साल एक प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। 20 अगस्त, 2022 को सोनम और आनंद अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे के माता -पिता बने। कपल ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है।

बिपाशा बासु

अभिनेत्री बिपाशा बासु के घर भी इस साल बच्चे की किलकारी गूंजी है। बिपाशा बासु ने साल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी और शादी के लगभग छह साल बाद बिपाशा और करण अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी देवी के माता-पिता बने।

पूजा बैनर्जी

कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे टीवी शो में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने इस साल बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान शो में काम किया था।अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में कदम रखते ही उन्होंने शो को अलविदा कहा था।

रुचा हसब्निस

साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रेस रुचा हसब्निस के घर फिर से किलकारियां गूंजी हैं. रुचा दूसरी बार मां बनी हैं. उनके घर बेटे ने जन्म लिया।रुचा हसब्निस स्पॉट लाइट से दूर रहती हैं. पर वे सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव रहती हैं. रुचा अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं।

संगीता घोष

टीवी सीरियल स्वर्ण घर में लीड रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस संगीता घोष ने भी इस साल बच्ची को जन्म दिया है। आपको बता दे उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी सभी से छुपाई थी क्योंकि उनका 2015 में मिसकैरेज हो गया था।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के घर भी इस साल बच्चे की किलकारी गूंजी है । प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस से शादी की थी और शादी के लगभग तीन साल बाद इसी साल जनवरी में वह सेरोगेसी के जरिये बेटी मालती की मां बनीं।

डिंपी गांगुली

रिऐलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ और फिर राहुल महाजन के स्वयंवर के बाद उनसे शादी और फिर तलाक को लेकर चर्चा में रहीं डिम्पी गांगुली तीसरी बार मां बन चुकी है। उन्होंने 27 जुलाई को तीसरे बच्चे को जन्म दिया। बता दे इस बच्चे को जन्म देने के लिए डिंपी ने वॉटर बर्थ का सहारा लिया था।

नयनतारा

साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा ने इसी साल जुलाई में निर्देशक विग्नेश शिवन संग शादी रचाई थी और शादी के चार महीने बाद ही इसी साल अक्टूबर में नयनतारा और विग्नेश सेरोगेसी के जरिये जुड़वां बच्चों के माता -पिता बने। इनके अलावा देबिना बनर्जी और भारती सिंह के घर भी इस साल में बच्चे की किलकारी गूंजी है।

Related Articles

Back to top button