
नई दिल्ली: दिल्ली के छावनी इलाके में एक व्यक्ति ने महिला पर कई बार चाकू से सरेआम हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाद में व्यक्ति ने उसी चाकू से खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस को एक राहगीर ने रविवार रात करीब 11 बजे इस घटना की जानकारी दी। सूत्र ने कहा, ‘‘लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं।
घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया गया है। दोनों (पीड़िता एवं हमलावर) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमला क्यों किया गया। ” इस बीच, कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब 45 सेकंड की इस ‘क्लिप’ में पुरुष और महिला खून से लथपथ हालत में सड़क के डिवाइडर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा है।