दिल्लीराज्य

दिल्ली-NCR में सुबह छाई धुंध की चादर, 41 डिग्री के पार पहुंच जाएगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली. आज (गुरुवार) सुबह दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (NCR) में धुंध छाई रही। सुबह आसमान में धुंध की एक मोटी परत दिखाई दी। बुधवार को भी दिल्ली में तेज धूप निकली और तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो सकता है।

बुधवार को दिल्ली का सबसे ज्यादा तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का सबसे कम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा, 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी की मात्रा 73 प्रतिशत से 22 प्रतिशत के बीच रही। दिल्ली में आयानगर सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस था। पीतमपुरा में सबसे ज्यादा रात का तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन में हल्के बादल छा सकते हैं। शाम के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो बीच-बीच में 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती हैं। आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम की वजह से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में लगातार नौवें दिन सुधार देखा गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 135 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। मंगलवार को यह 141 था, यानी 24 घंटों में इसमें छह अंकों की कमी आई है। NCR के शहरों में भी हवा की गुणवत्ता ऐसी ही बनी हुई है और फिलहाल इसके मध्यम श्रेणी में ही रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button