उत्तराखंड

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संत समाज का सम्मान करते हुए उनसे प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए आशीष भी लिया।

भेंट के दौरान आध्यात्मिक विषयों के साथ-साथ समाज और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने संत समाज की मार्गदर्शक भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भाव को बल मिलता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के लिए संतों के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया और उनके आशीर्वाद को राज्य के लिए प्रेरणादायक बताया।


Related Articles

Back to top button