टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

भारत में 75% वयस्कों ने लगवाई वैक्सीन की दोनों डोज़, अद्भुत उपलब्धि पर PM मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार अब देश(India) में सभी वयस्कों में से 75% ने वैक्सीन (Corona Vaccine0 की दोनों डोज़ लगवा ली हैं। आज इस बाबत जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने अपने ट्वीट के जरिये दी. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, ‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

इसके साथ ही इस बड़ी कामयाबी पर प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi0 ने भी अपनी बधाई देश वासियों को प्रेषित की। आज अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “सभी वयस्कों में से 75% ने वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा ली हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे देशवासियों को बधाई। उन सभी पर गर्व है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं।’

गौरतलब है कि, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 165.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। भारत में एक दिन में 2,34,281 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4.10 करोड़ से अधिक हो गई है।

Related Articles

Back to top button