राज्यराष्ट्रीय

झारखंड-छतीसगढ़ में एक साथ मुख्यमंत्रियों के करीबियों के यहां पड़ी ED की रेड, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने झारखंड (Jharkhand) में एक जबरदस्त रेड डाली है। मिली जानकारी के अनुसार, शराब घोटाले में करीब 20 ठिकानों पर एक साथ रेड डाली गई है। दरअसल ये कार्रवाई PMLA के तहत की गई है।

वहीं झारखंड सरकार के करीबी शराब कारोबारियों के ठिकानों पर रेड पड़ी है। झारखंड के मंत्री रामेश्वर औरों के बेटे रोहित के ठिकानों पर भी आज रेड पड़ी है। इसी तरह आज छतीसगढ़ (Chttisgarh) के रायपुर में मुख्यमंत्री बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के देवेंद्र नगर स्थित निवास में आज दबिश दी गई है।

यहां आज उनके घर के बाहर CRPF के जवान तैनात हैं। वहीं मुख्यमंत्री के OSD आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के घर पर भी तड़के टीम पहुंची है। मनीष बंछोर, आशीष वर्मा के भिलाई तीन और विजय भाटिया के नेहरू नगर ईस्ट स्थित मकान में सुबह से टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button