राज्य

महाराष्ट्र में 1931 लोग आए कोरोना की चपेट में, महामारी से 9 मरीज़ों की मौत

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना महामारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1931 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से 9 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,57,920 और मृतक संख्या 1,48,138 हो गई है।

1953 लोग कोरोना से उबरे
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1953 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,97,907 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.01% और डेथ रेट 1.83% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 11,875 एक्टिव मरीज है।

मुंबई में करीब 500 केस
मुंबई में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। शहर में पिछले 24 घंटे में 486 नए मामले सामने आए हैं और दो मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1,127,082 और मृतक संख्या 19,658 पर पहुंच गई है। शहर में आज 286 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,104,830 हो गई है। फिलहाल शहर में 2,591 एक्टिव मरीज है।

Related Articles

Back to top button