राज्य

मेरठ में बॉयलर फटने से निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज का लिंटर गिरा, 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने की जानकारी सामने आई है। दिल्ली-देहरादून NH पर दौराला गांव में दोपहर करीब 2:30 बॉयलर फटने से कोल्ड स्टोरेज की इमारत का एक बड़ा हिस्सा गिरा। यहां पर काम कर रहे दर्जनों मजदूर मलबे में दब गए। ख़बरों के मुताबिक, मलबे में दबकर अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, यह कोल्ड स्टोरेज बसपा से पूर्व विधायक रहे चंद्रवीर सिंह का है। शुक्रवार की दोपहर कोल्ड स्टोरेज में लिंटर डाला जा रहा था। हादसे के दौरान 35 से अधिक मजदूर कार्य कर रहे थे। अचानक लिंटर की शटरिंग गिर गई और पूरा मलबा नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दबे मजदूरों को निकालना शुरू किया गया।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर नीचे दबे लोगों को निकालने का कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button