पंजाबराज्य

पंजाब में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे, AAP 3, अकाली दल 1

नई दिल्ली: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 117 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। सभी 13 सीटों पर रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। इस बार पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 328 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है।

Live Update:-

खडूर साहिब से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल सिंह 113456 मतों से आगे
पटियाला से धर्मवीर गांधी 3700 मतों से आगे, BJP की परनीत कौर पीछे
गुरदासपुर सीट से कांग्रेस के सुखजिंदर रंधावा 9122 मतों से आगे
पंजाब में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे, AAP 3, अकाली दल 1 , अन्य 2
चंडीगढ़ में मनीष तिवाड़ी आगे
पटियाला से कांग्रेस के धर्मवीर गांधी 4367 वोटों से आगे, BJP की परनीत कौर पीछे
खडूर साहिब सीट से अमृतपाल, फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा आगे
जालंधर सीट से चरणजीत सिंह चन्नी की सबसे बड़ी लीड
चन्नी को मिले 1 लाख 18 हजार 469 मत जबकि रिंकू को 74497, पवन टीनू तीसरे नंबर पर
आम आदमी पार्टी होशियारपुर, संगरूर, आनंदपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब में आगे चल रही है।
खडूर साहिब सीट पर अमृतपाल 25524 वोटों के बड़े अंतर से आगे
जालंधर से कांग्रेस के चन्नी 28 हजार मतों से आगे
जालंधर से कांग्रेस के चन्नी 20 हजार मतों से आगे
लुधियाना में लीड कर रही कांग्रेस
राजा वड़िंग-21037
रवनीत बिट्टू-17783
अशोक पप्पी-11422

फिरोजपुर से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया 1 वोट से आगे
अमृतसर से AAP के कुलदीप धालीवाल आगे
जालंधर में चरणजीत सिंह चन्नी 24975 मतों से आगे हुए
जालंधर में कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी 15000 मतों से आग, भाजपा से रिंकू दूसरे नंबर पर, AAP के पवन टीनू तीसरे नंबर पर
आनंदपुर साहिब सीट से कांग्रेस के विजय इंदर सिंगला आगे
पंजाब में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे
पटियाला से AAP के डॉ. बलबीर सिंह आगे
गुरदासपुर से भाजपा के दिनेश बब्बू 530 मतों से आगे
जालंधर से चन्नी 9000 मतों से आगे हुए
फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह आगे
अमृतसर से आप नेता कुलदीप धालीवाल आगे हुए
जालंधर में 5 हजार मतों से आगे हुए कांग्रेस के चन्नी दूसरे नंबर पर भाजपा के सुशील रिंकू
होशियारपुर से आप उम्मदवार डॉ राज कुमार चब्बेवाल 736 वोट से आगे
गुरदासपुर से BJP के दिनेश बब्बू को लीड
संगरूर से गुरमीत सिंह मीट हेयर 3042 मतों से आगे
पटियाला से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर आगे
लुधियाना से कांग्रेस के राजा वड़िंग आगे
अमृतसर पूर्वी से आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल आगे
बठिंडा सीट से AAP के गुरमीत खुड्डियां आगे, हरसिमरत कौर बादल पीछे
जालंधर में पहले राऊंड में AAP के टीनू दूसरे नंबर पर
जालंधर में पहले राऊंड में भाजपा के सुशील रिंकू तीसरे नंबर पर
जालंधर में पहले राऊंड में कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी करीब 2300 मतों से आगे
खडूर साहिब सीट से अमृतपाल सिंह आगे
शुरूआती रुझान में पंजाब में 3 पर कांग्रेस 2 पर भाजपा आगे
शुरूआती रुझान में पंजाब में 3 पर कांग्रेस 1 पर भाजपा आगे
चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी आगे
अमृतसर से BJP तरनजीत सिंह संधू आगे
फतेहगढ़ साहिब के रुझानों में कांग्रेस के अमर सिंह आगे
लुधियाना से BJP के रवनीत बिट्टू आगे
पहले 3 रुझानों में कांग्रेस आगे

एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने बिना गठबंधन किए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया, वहीं दूसरी तरफ देश स्तर पर विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा होने के बावजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इसके अलावा कई सीटों पर आजाद उम्मीदवार या अन्य दलों के उम्मीदवारों का मजबूत आधार होने से भी कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। शनिवार को आए एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। टुडे चाणक्य ने पंजाब में बीजेपी को 1 से 7 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है, जबकि कांग्रेस को भी 1 से 7 सीटें दी गई हैं। पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को 13 से 19 फीसदी वोटों के साथ 0 से लेकर 4 सीटें दी गई हैं, जबकि अन्य को 21 से 27 फीसदी वोटों के साथ 2 से 4 सीटें दी गई हैं। ये पोल कितने सही साबित होते हैं ये तो आज नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।

पंजाब में वोटों की गिनती के लिए 117 केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी के साथ-साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। पंजाब में 1 जून को मतदान हुआ था और उसी दिन से EVM को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है> इस बार पंजाब में 62.80 फीसदी वोटिंग हुई है। 13 हलकों में से बठिंडा में सबसे अधिक 69.36 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि अमृतसर में 56.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

Related Articles

Back to top button