उत्तराखंडटॉप न्यूज़

ऋषिकेश में PM बोले: कांग्रेस के लिए दिल्ली का शाही परिवार ही सब कुछ…

ऋषिकेश। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया है। जब भारत में कमजोर और अस्थिर सरकारें थीं, तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे,आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है इसीलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था। ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं

नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज सीमाओं पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं, आधुनिक सुरंगें बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां भी लोग कह रहे हैं-फिर एक बार मोदी सरकार। आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्रीविशाल के चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार।

मोदी ने कहा कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, राम मंदिर का विरोध किया, जितने अड़ंगे डालने थे डाले। इसके बाद भी राम मंदिर निर्माण वालों ने कांग्रेस के सभी गुनाहों को माफ ​कर दिया और उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया। लेकिन कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार कर दिया।जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों के हक का पैसा बिचौलिए खा जाते थे। अब लोगों के हक का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। ये लूट मोदी ने बंद की है, इसलिए मोदी पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है।

आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए…

आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है।
भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है।
7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किया गया।
तीन तलाक के खिलाफ काननू बना।
महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में 33% आरक्षण मिला।
सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण मिला।

Related Articles

Back to top button