राज्य

शिवपुरी में सुबह से बारिश, ठंडी हवाएं भी चलीं

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के उत्तरी अंचल के शिवपुरी जिले में आज सुबह से बारिश और ठंडी हवाओं के कारण शीत का असर और बढ़ गया है।

शिवपुरी में सुबह से तेज वर्षा हुई, जिसके कारण ठंड ज्यादा बढ़ गई है। जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बारिश होने की सूचनाएं हैं। जिले में कल से बादल छाए हुए थे। आज सुबह नगर और आसपास के क्षेत्रों में तेज वर्षा शुरू हुयी। वर्षा और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गयी और ठंड बढ़ गयी है।

Related Articles

Back to top button