स्वास्थ्य

सुबह-सुबह 99 % लोग करते हैं ये गलती, इस कारण पाचनतंत्र की बज जाती है बैंड

व्यक्ति साधारण रूप में जो भी भोजन ग्रहण करते हैं वह वास्तव में भी तभी हमारे लिए उपयोगी होता है जब वो इस लायक हो जाये कि शरीर के अन्तर्गत रक्त कोशिकाओ एवं अन्य कोशिकाओं तक पहुँच कर शक्ति व ऊर्जा उत्पन्न कर सके। यह कार्य पाचन प्रणाली के विभिन्न अंग मिलकर करते हैं। पाचन का कार्य पेशियो की गतियों , रासायनिक स्त्राव के माध्यम से होता है।पाचन वह रासायनिक व यान्त्रिक क्रिया है , जिसमें ग्रहण किया गया भोजन अत्यन्त सूक्ष्म कणों में विभक्त होकर विभिन्न एन्जाइम्ज व पाचन रसों की क्रिया के फलस्वरूप परिवर्तित होकर , रक्त कणो द्वारा अवशोषित होने योग्य होकर कोशिकाओं के उपयोग मे आता है। पाचन की यह सम्पूर्ण क्रिया पाचन अंगो के द्वारा सम्पन्न होती है तथा शरीर की कोशिकाओं को ऊर्जा प्रदासन करता है।

अगर आपको जीवन भर स्वस्थ रहना है तो आपका पाचन तंत्र का दुरुस्त होना बहुत जरुरी है. बिना अच्छे पाचन तंत्र के किसी भी व्यक्ति का मोटा होना तो दूर स्वस्थ रहना भी मुश्किल है. हमें कई ऐसे लोग देखने को मिल जाते है जिनका शरीर बहुत ही कमजोर होता है. ऐसा नजर आता है कि जैसे इनको खाने को कुछ भी नहीं मिलता होगा|लेकिन ऐसे लोग सबसे अधिक खाना खाते है पर वह खाया हुआ खाना उनके शरीर में नहीं लगता इसका कारण है उनकी मशीन यानी पाचनतंत्र का ठीक न होना| बिना पाचनतंत्र के आप कमजोरी को दूर कर ही नहीं सकते|

कहा जाता है की दिन की शुरूआत यदि आपकी सही है तो आप हमेशा सेहतमंद रहोगे। क्योंकि सुबह के समय में जो चीजें आप खाते हो वो आपको पूरे दिन ताकत और जोश देती हैं। लेकिन कई बार सुबह के समय खाली पेट कुछ चीजें खाने से आपको नुकसान हो सकता है। जिसकी वजह से आपका मांसिक संतुलन में गड़बड़ी, पेट संबंधी रोग और कई भंयकर रोग लग सकते हैं। आज हम आपको उन 2 चीजो के बारे में बताने जा रहे है जिसकी वजह से आपका पाचन तन्त्र खराब होता है.

अंडे का सेवन
हमारे पाचन तंत्र को नुकसान पहुँचाने वाली सबसे पहली जो चीज है वो है अंडे ,वैसे तो अंडे हमारे स्वास्थ के लिए काफी लाभकारी होते है लेकिन अगर इसका गलत समय पर सेवन किया जाता है तो ये फायदे के जगह हमारे स्वास्थ को नुकसान भी पहुंचा सकता है |दोस्तो हमें कभी भी सुबह खाली पेट अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से हमारे पेट में गैस जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है, तथा हमारे सीने में जलन भी होने लगती है। इसलिए हमें भूल कर भी खाली पेट अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्म चाय या कॉफ़ी
देश की करीब 80 से 90 फीसदी जनसंख्या सुबह उठने के साथ ही चाय पीना पसंद करती है। चाय का चुस्की लेने की ललक तो सबको होती है लेकिन कभी भी सुबह उठकर खाली पेट चाय ना पिये| यदि आप खाली पेट चाय पीते है तो आपको एसिडिटी हो सकती हैं| गर्म चाय का सेवन एसिडिटी पैदा करता है और पाचक रसों पर प्रभाव डालता है।हम आपको बता दे की चाय में पाया जाने वाला एसिड पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। इससे सीने में जलन होना, घबराहट और उल्टी की समस्या हो सकती है। इसलिए चाय का सेवन करने से इन बातों का जरूर ध्यान दे और याद से चाय पीने से पहले कुछ खा ले या फिर एक ग्लास पानी जरूर पी लें।

Related Articles

Back to top button