राज्यराष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी की मौजूदगी में ‘राष्ट्रगान’ की जगह प्ले हुआ दूसरा गाना, जानें पूरा माजरा

नई दिल्ली. जहां एक तरफ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र (Maharashtra) पड़ाव फिलहाल जारी है। बता दें कि, केरल और कर्नाटक (Kerala-Karnatka) के बाद भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अब महाराष्ट्र में अग्रसर है। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान कई जगहों पर बड़ी बड़ी रैली कर रहे हैं और लोगों को वहां बाकायदा संबोधित भी किया जा रहा है।

लेकिन इन सबके बीच अब महाराष्ट्र से इस यात्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर BJP अब राहुल गांधी पर हमलावर है। दरअसल ये वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है, जब यात्रा के दौरान राष्ट्रगान की जगह कोई दूसरा गाना गलती से चल गया। वहीं अब इस वीडियो को कई BJP नेता अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वहीं अब महाराष्ट्र के BJP नेता नीतेश राणे ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें राहुल गांधी को, ये कहते हुए सुना जा सकता है कि अब राष्ट्रगीत बजेगा, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद राष्ट्रगीत की जगह कुछ और ही गाना वहां पर बजना शुरू होता है, जिससे राहुल गांधी भी खासे नाराज दिखते हैं। बीजेपी नेता ने इसे फुल कॉमेडी सर्कस बताया।

दरअसल भारत जोड़ो यात्रा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। हालाँकि इसके बाद इस वीडियो को लेकर भी जबरदस्त सवाल उठने लगे, लेकिन बाद में ये साफ हुआ कि वाकई में कुछ सेकेंड के लिए गलती से दूसरा गाना चला दिया गया था। दरअसल राहुल गांधी के भाषण खत्म होने पर राष्ट्रगान चलाया जाना था, जिसकी अनाउंसमेंट भी हुई, लेकिन एक छोटी सी गलती की वजह से वहां दूसरा गाना प्ले हो गया। हालांकि कुछ सेकेंड बाद गलती को सुधारा गया और राष्ट्रगान शुरू हुआ। ये पूरा मामला महाराष्ट्र के वाशिम जिले का बताया गया है।

गौरतलब है कि आज गुरूवार यानी 17 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का 71वां दिन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार सुबह महाराष्ट्र के अकोला जिले से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ फिर शुरू की। ‘भारत यात्री’ रात में विश्राम करने के लिए एक फैक्टरी में रुके थे। अपनी इस यात्रा के दौरान राहुल ने सड़क पर एकत्रित हुए लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और कुछ स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। वहीं आज दोपहर को एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button