दिल्लीराज्य

दिल्ली-NCR समेत इन शहरों में आज से महंगी हुई CNG, जानें कितने बढे रेट

नई दिल्ली. सुबह की अन्य बड़ी खबर के अनुसार, आज से दिल्ली-एनसीआर में CNG के दाम 3 रुपए बढ़ गए हैं। जानकारी के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर (Delh-NCR) में यह नई दरें सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इसके तहत आज से दिल्ली में प्रति किलो CNG की कीमत 78.61 रुपए हो जाएगी। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में CNG/किलो 81.17 रुपए में मिलेगी।

इतनी बढ़ी है कीमत

दरअसल आज IGLने दिल्ली में CNG की कीमत 3 रुपए/किलो बढ़ाकर 78.61 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लिए सीएनजी की कीमत 81.17 रुपए/किलो कर दी गई है। वहीं अगर बात करें गुरुग्राम की तो यहां CNG की कीमत 86.94 रुपए/किलो हो गई है। यह नये रेट आज से ही लागू हो गए हैं।

कहां कितनी है कीमत

दिल्ली CNG Price : 78.61/kg
नोएडा CNG Price : 81.17/kg
ग्रेटर नोएडा CNG Price: 81.7/kg
गुरुग्राम CNG Price: 86.94/kg
प्राकृतिक गैस की कीमत अब रिकॉर्ड स्तर पर

गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने बीते 30 सितंबर को ही प्राकृतिक गैस की कीमत में 62% की बढ़ोतरी की थी। जिसके चलते इसकी कीमत सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि, प्राकृतिक गैस की कीमत में बढ़ोतरी के बाद से से ही CNG की कीमतों में बढ़ोतरी के हो सकती है। जानकारी दें कि, प्राकृतिक गैस का उपयोग उर्वरक, बिजली उत्पादन में और CNG के रूप में वाहन ईंधन तथा खाना पकाने के लिए रसोई गैस के रूप में ही प्रचुर मात्र में होता है।

Related Articles

Back to top button