पंजाबराज्य

पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्‍कूलों में पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में आज से 21 जनवरी तक बंद रहेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए एक बार फिर स्‍कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं राज्य के पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों 15 जनवरी से 21 जनवरी तक बंद रहेंगे।

राज्‍य के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इस बात की जानकारी अपने एक्‍स अकाउंट पर दी। उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशानुसार यह फैसला लिया गया। राज्‍य के सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 15 जनवरी से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खोला जाएगा।

वहीं सभी डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। कोई भी डबल शिफ्ट स्कूल शाम 4:00 बजे के बाद नहीं खुलेगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से 21 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।

Related Articles

Back to top button