जीवनशैलीस्वास्थ्य

किन- किन बीमारियों में कीवी का सेवन फायदेमंद होता है ?

नई दिल्ली : कीवी एक ऐसा फल है जो जो हमें बहुत ही जल्दी पच जाता है और हमें अनेकों बीमारियों से हमें निजात दिलाता है। कीवी के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। यह फल थोड़ा सा महंगा जरूर है लेकिन जब हम इसके गुणों को देखते हैं तो इसका महंगापन हमें बहुत ही कम लगता है।

कब्ज से छुटकारा –

कब्ज के रोगियों के लिए भी कीवी का सेवन एक रामबाण उपाय है। जिन लोगों को कब्ज रहती है उन्हें कीवी का सेवन अवश्य करना चाहिए।

हार्ड अटैक से निजात –

जो लोग हार्ट के मरीज हैं उन लोगों को तो कीवी का सेवन अवश्य ही करना चाहिए। क्योंकि कीवी हमारी धमनियों में गंदे खून को साफ करने में बहुत ही फायदेमंद होता है। कीवी का सेवन करने से हार्ट अटैक जैसी बीमारियां बहुत ही कम हो जाती हैं।

ब्लड प्रेशर को ठीक रखना-

कीवी का सेवन करने से हमारा ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है।

डेंगू से निजात –

डेंगू के मरीजों के लिए तो कीवी का सेवन सोने पर सुहागे का काम करता है। जिन लोगों को डेंगू हो जाता है उन्हें तो कीवी का सेवन अवश्य ही करना चाहिए। क्योंकि यह डेंगू जैसी घातक बीमारियों से भी हमें निजात दिलाता है।

जोड़ों की समस्या –

जिन लोगों को जोड़ो की समस्या रहती है उन्हें भी कीवी का सेवन अवश्य करना चाहिए। क्योंकि इससे हमारे जोड़ो के दर्द से राहत मिलती है और हमारे जोड़ ठीक होने शुरू हो जाते हैं।

आंखों की रोशनी के लिए –

कीवी का सेवन हमारी नेत्र ज्योति को भी बढ़ाता है।

पेट की बीमारियों में-

जिन लोगों को पेट में संक्रमण की समस्या होती है उन लोगों को भी कीवी का सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

कोलेस्ट्रोल को कम करना –

कीवी हमारे शरीर के अंदर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसलिए हम सबको कीवी का सेवन अवश्य करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button