मध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री निवास में कार्यालय का भवन ‘समत्व’ का लोकार्पण

भोपाल : मुख्यमंत्री निवास पर नवनिर्मित कार्यालय भवन समत्व का लोकार्पण हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भवन निर्माण कार्य में लगी महिला श्रमिक विद्याबाई ने लोकार्पण किया। ूलत: गढ़ाकोटा सागर की श्रमिक श्रीमती विद्या बाई, भवन निर्माण में आरंभ से लगी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्नीक शंख ध्वनि और स्वस्ति-वाचन के बीच भवन के द्वार पर कलश पूजन कर भवन में प्रवेश किया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री निवास परिसर में नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय भवन समत्व प्रदेश के विकास, समृद्धि, जनता के कल्याण, न्यायशील व्यवस्था और दुष्टों के दलन के केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। चौहान ने कहा कि जनता की सेवा ही भगवान की पूजा है। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय का यह भवन सेवा के मंदिर के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। यह कार्यालय जनता का है, ‘समत्वÓ में सभी का एक समान महत्व होगा। यहाँ पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी जन-सेवा का आदर्श प्रस्तुत करें।

Related Articles

Back to top button