जीवनशैलीस्वास्थ्य

डेली डाइट में शामिल करें देसी घी, जानें क्या है फायदे

नई दिल्ली: भारत में अगर खाने के ऊपर देसी घी ना डाला जाए तो लोग खाने को अधूरा सा मानते हैं। देसी घी का प्रयोग लोग कई तरीके से करते हैं जैसे खिचड़ी के ऊपर, फुल्के के ऊपर या गरम-गरम दाल में डालकर, लेकिन आज के समय में लोग वजन को कम करने में लगे हुए हैं जिसकी वजह से लोग घी का प्रयोग अब कम करने लगे हैं, उन्हें लगता है कि घी के प्रयोग से वजन बढ़ता है लेकिन ऐसा नहीं है। गाय के दूध से बना ताजा देसी घी लोगों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। देसी घी एक आयुर्वेद का काम करता है। प्राचीन समय से ही लोग घी का प्रयोग औषधि के रूप में करते आए हैं।

देसी घी वात, पित्त और कफ तीनों को बैलेंस करने में मदद करता है, इसके अलावा सर्दियों में ही नहीं बल्कि गर्मियों के मौसम में भी घी खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से कमजोरी और बीमारियां दूर हो जाती हैं और देसी घी वजन बढ़ाता नहीं बल्कि घटाता है, इसके साथ ही आइए जानते हैं देसी घी के क्या-क्या फायदे हैं।

  1. गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है घी- हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार गर्मी के समय में घी खाने से शरीर और दिमाग दोनों ठंडे रहते है, इसके अलावा घी शरीर की नमी को बढ़ाता है और सूजन को कम करने में मदद करता है।
  2. इम्यूनिटी बढ़ाता है- देसी घी हमारे शरीर को कई बीमारियों एवं कई इंफेक्शन से बचने में मदद करता है। आपको बता दें कि घी में ब्यूटाइरिक एसिड होता है जो इम्यून सिस्टम यानी बीमारियों से लड़ने में हमारे शरीर को मदद करता है, साथ ही घी में विटामिन ए और विटामिन सी भी होता है जो हमारे शरीर के इम्यूनिटी के लिए जरूरी है।
  3. पाचन को बेहतर बनाता है- घी पित्त और पाचन को भी बेहतर रखने में मदद करता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि घी, शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है। अकसर गर्मी के मौसम में बदहजमी और सीने में जलन होती है जिससे पाचन से जुड़ी परेशानियां हो जाती हैं, अगर इन समस्याओं में देसी घी का इस्तेमाल कर लिया जाए तो ये परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  4. पोषक तत्वों से भरपूर- घी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में इन्फ्लेमेशन को रोकते हैं। घी में ओमेगा फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन सी के साथ हेल्दी फैट होता है जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है।

Related Articles

Back to top button