राष्ट्रीय

28 सितंबर को इंडियन आर्मी मनाती है गनर्स डे

नई दिल्ली ( दस्तक ब्यूरो) : गनर्स दिवस हर साल 28 सितंबर को मनाया जाता है। यह भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 28 सितंबर 1827 को भारतीय आर्टिलरी रेजिमेंट की पहली इकाई का गठन किया गया था। यह उस समय बॉम्बे फुट आर्टिलरी की गोलंदाज बटालियन की 8वीं कंपनी के रूप में स्थापित की गई थी। चूंकि यह बटालियन गोलंदाजों की थी, यही कारण है कि इसी यूनिट के स्थापना दिवस को भारतीय सेना ने अपनी पहली आर्टिलरी रेजिमेंट बनाया। आर्टिलरी का अर्थ होता है तोपखाना। यानी आधिकारिक रूप से आज जिस रूप में भारतीय सेना है, उसके तोपखाने की नींव 28 सितंबर 1827 में रखी गई थी।

आर्टिलरी रेजिमेंट भारतीय सेना का एक महत्वूपर्ण हिस्सा माना जाता है। सेना के विशेषज्ञों के मुताबिक 2.5 इंच की आर्टिलरी गन से इस इस रेजिमेंट की शुरुआत हुई और आज इसके पास अब दुनिया के आधुनिकतम हथियार हैं। रेजिमेंट की स्थापना दिवस को ही गनर्स डे (GunnersDay) के तौर पर भी जाना जाता है। आर्टिलरी रेजिमेंट भारतीय सेना की एक लड़ाकू शाखा है, जो भारतीय सेना के सभी जमीनी अभियानों के दौरान उसे भारी गोलाबारी प्रदान करती है। इसकी शुरुआत ब्रिटिश भारतीय सेना की रॉयल इंडियन आर्टिलरी के रूप में हुई, जिसे आजादी के बाद इंडियन आर्मी की आर्टिलरी रेजिमेंट कहा गया।

आर्टिलरी रेजिमेंट भारतीय सेना की दूसरी सबसे बड़ी शाखा है। इसका काम जमीन पर अभियानों के समय पर सेना को मारक क्षमता देना है। इसे दो हिस्सों में बांटा गया है. पहले हिस्से में घातक हथियार जैसे कि मिसाइल, रॉकेट्स, मोर्टार, तोप, बंदूक आदि शामिल हैं। वहीं दूसरे में ड्रोन, रडार, सर्विलांस सिस्टम होता है।

Related Articles

Back to top button