अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में फिर भारतीय पर हुआ हमला, ओहायो में स्टूडेंट की सरेआम गोली मारकर जघन्य हत्या

नई दिल्ली. अमेरिका (America) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के ओहायो में एक भारतीय स्टूडेंट (Indian Student) की गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। जो अपनी पढाई और मास्टर डिग्री के लिए अमेरिका गया हुआ था। यहां वह फ्यूल स्टेशन पर काम कर रहा था, जब यहां गोलीबारी हुई। स्टूडेंट की पहचान सैयश वीरा के रूप में हुई है। उक्त घटना बीते 20 अप्रैल दोपहर करीब 1 बजे की है।

वहीं इस भयंकर घटना की जानकारी मिलने पर कोलंबस पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और इस भारतीय स्टूडेंट को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। बाद में इस भारतीय स्टूडेंट को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोलंबस पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और इस बारे में स्टूडेंट के परिवार को बता दिया गया है। वहीं कोलंबस डिविजन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पहचान cctv फुटेज के आधार पर कर ली है।

इस घटना बाबत कोलंबस डिविजन ऑफ पुलिस द्वारा एक ट्वीट कर बाकायदा जानकारी दी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को ढूंढने में मदद की अपील की। पुलिस की मानें तो इस शख्स ने बीते 20 अप्रैल को एक सैयश वीरा नाम के भारतीय स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी है। वह वेस्ट ब्रोड सेंट में गैस स्टेशन पर था जब शख्स ने हमला किया। पुलिस ने इसके लिए एक हेल्प लाइन नंबर 614-645-4730 भी जारी कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि, पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

Related Articles

Back to top button