राष्ट्रीय

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल ने की घुसपैठ नाकाम, पाकिस्तानी नाव सहित 9 नागरिक पकड़ाए

नई दिल्‍ली : भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात तट के पास एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अरब सागर में IMBL के निकट भारतीय जल क्षेत्र में घुसी पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव ‘अल-मदीना’ को रोका गया। भागने की कोशिश नाकाम रही और अब 9 पाकिस्तानी नागरिकों से गहन पूछताछ के लिए नाव को पोरबंदर लाया जा रहा है।

गुजरात रक्षा विभाग के पीआरओ विंग कमांडर अभिषेक कुमार तिवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 14 जनवरी 2026 को अरब सागर में गश्त के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के एक जहाज ने तेज और सटीक कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के निकट भारतीय जल क्षेत्र में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को देखा।

चुनौती देने पर नाव पाकिस्तानी सीमा की ओर भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन आईसीजी के जहाज ने इसे भारतीय जल क्षेत्र में ही रोक लिया और चढ़कर तलाशी ली। नाव का नाम अल-मदीना बताया गया है, जिसमें कुल नौ पाकिस्तानी नागरिक मौजूद पाए गए।

Related Articles

Back to top button