राष्ट्रीय

इंडिगो फ्लाइट एयर टर्बुलेंस का शिकार, अमृतसर से लखनऊ आ रहा विमान में मची चीख-पुकार

नई दिल्‍ली : अमृतसर से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6165(Indigo flight 6E 6165) सोमवार को एयर टर्बुलेंस का शिकार हो गई। लखनऊ उतरने से 15 मिनट पहले जहाज ने हवा में तीन बार ऊपर नीचे गोता लगाया तो चीख-पुकार मच गई। सीटों के ऊपर साइड में लगेज बॉक्स के डोर खुल गए। कई लगेज नीचे लटकने लगे। यात्रियों को लगा कि अंत नजदीक है। पायलट की सूझबूझ और धैर्य से विमान इस भंवर से निकल गया।

रेलवे के रिटायर अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी साधना के साथ इस फ्लाइट में थे। उन्होंने बताया कि अचानक विमान काफी ऊंचाई से तेजी से नीचे आया। इसके बाद सीधा ऊपर उठा। ऐसा तीन बार हुआ। इससे बृजेश श्रीवास्तव की तबीयत भी बिगड़ गई। यात्रियों के मुताबिक विमान ऊपर-नीचे होने से कई यात्री चीखने लगे। महिलाएं रोने लगीं। सब दहशत में आ गए। ऊपर लगेज बॉक्स के सभी डोर खुलने से लगेज नीचे लटकने लगे। प्लेन जब उतरा तो यात्रियों को सामान्य होने में वक्त लगा।

Related Articles

Back to top button