स्पोर्ट्स

IndVsAus LIVE: कोहली शून्य पर आउट, भारत को लगा सबसे बड़ा झटका

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में शुरु हुए पहले टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी 260 रन पर ही सिमट गई। जवाब में भारत ने 44 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान विराट कोहली खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए हैं। इससे पहले भी 6 रन बनाकर चलते बने। दोनों को मिचेल स्टार्क ने चलता किया।  क्रीज पर लोकेश राहुल (16) के साथ नए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे हैं।
 
दूसरे दिन के पहले ही ओवर में मिचेल स्टार्क अश्विन के गेंद पर आउट हो गए। पहले दिन के अपने स्कोर में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 4 ही रन जोड़ सका। जवाब में भारत की सलामी जोड़ी ने अपनी पारी शुरु कर दी है। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने आखिरी विकेट के लिए 55 रन जोड़े। भारत के लिए उमेश यादन ने 4, अश्विन ने 3, जडेजा ने 2 और जंयत ने 1 विकेट लिया। 
ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर और मैट रेनशॉ ने स्पिन के खिलाफ काफी संभल कर शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। उमेश यादव ने वॉर्नर को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके साथ ही रेनशॉ भी तबीयत खराब होने के कारण रिटायर्ड इल होकर मैदान से बाहर चले गए। रेनशॉ ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। यहां से कप्तान स्टीव स्मिथ और शॉन मार्श ने पारी को संभाला और धैर्य के साथ स्पिन का सामना किया।

Related Articles

Back to top button