उत्तराखंड

मसूरी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ के दौरान दारोगा को लगी गोली

देहरादून: मसूरी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस मुठभेड़ में एक दरोगा को जवाबी फायरिंग में पेट में गोली लग गई। घायल दरोगा को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। दरअसल, ये मामला रायपुर क्षेत्र का है, घायल अवस्था में मिली तानिया नाम की महिला से जुड़ा हुआ है।

13 जनवरी को रायपुर- थानो रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे ये महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसे दून अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहां जब डॉक्टरों ने महिला का चेकअप किया तब पता चला कि उसके सिर में चोट है। लेकिन उससे ज्यादा हैरानी की बात तो ये थी कि जब डॉक्टरों ने महिला के सिर का ऑपरेशन किया तब उन्हें उस महिला के सिर में से गोली मिली।

डॉक्टरों नेऑपरेशन कर महिला के सिर से गोली निकाल दी। इसके बाद पुलिस उस महिला के पति की तलाश में जुट गई। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी के किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस दौरान चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई। जवाबी हमले में एक गोली बदमाश के पैर में भी लगी है। चौकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल बदमाश को भी मैक्स अस्पताल के भर्ती करवाया गया है। आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था। सितंबर से उसके पिता भी थे गायब। अब पता चला कि उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी।

शुभम के पास से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई है।

Related Articles

Back to top button