राज्य

मुंबई में होगी रुक-रुक कर जोरदार बारिश, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

महाराष्ट्र: मुंबई सहित महाराष्ट्र में जोरदार बारिश शुरू है। जहां एकतरफ मायानगरी में आज रुक-रुक कर जोरदार बारिश हो रही है तो, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग मूसलाधार बारिश की जानकारी मिली है। मौसम विभाग ने आज रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुछ और जिलों ठाणे, रायगढ़ सहित अन्य जिloमें अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। मुंबई के लिए अच्छी बात यह है कि, बरसात के चलते मुंबई में हवा की गुणवत्ता में लगातार अच्छी सुधार हो रही है। सेन्ट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने मुंबई में वायु की गुणवत्ता का सूचकांक अच्छी श्रेणी (AQI) में आकलन किया है। महाराष्ट्र में मौसम विभाग द्वरा कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करने के बाद प्रशासन ने भी किसी भी आपदा से निपटने के लिए कमर कस ली है।

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट के चलते तेज बारिश के साथ हवाएं भी चलेंगी। वहीं रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। छिटपुट स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में इसके अलाव देश में बात करें तो गोवा, सिक्किम, उप हिमालयी, तटीय कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में के आसमान में आज बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते रुक-रुक क्र भारी बारिश होने की संभावना है। मुंबई में जितनी अच्छी बरसात होगी उतना अधिक तापमान भी गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का मौसम विभाग द्वारा आकलन किया गया है।

Related Articles

Back to top button