राज्यहिमाचल प्रदेश

संविधान के हत्यारों का संविधान हत्या दिवस मनाना बड़ी विडंबना : जगत सिंह नेगी

शिमला : केंद्र सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने का निर्णय किया है। इसको लेकर पूरे देश में राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में भी इसकी आंच पहुंचने लगी है। हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में पिछले 10 साल से घोषित इमरजेंसी लगी हुई है। 10 सालों के कार्यकाल जिस सरकार ने संविधान पर हमले किए। काले कानून लेकर आए। आज वह संविधान हत्या दिवस मनाने की बात कह रहे हैं, यह विडंबना है। जगत सिंह नेगी ने इसके पीछे चुनाव में आए नतीजों की हताशा को वजह बताया है।

नेगी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने दल-बदल कर सरकारें गिराने का काम किया और धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता में आने की कोशिश क। नेगी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब भाजपा ने राज्य भी बदल दिया है और अब भगवान राम के बाद जगन्नाथ के सहारे पर है। नेगी ने कहा कि भाजपा अब भगवान बदलकर सत्ता में आना चाह रही है।

Related Articles

Back to top button