पंजाब

पंजाब में झमाझम होगी बारिश, अगले 3 दिनों में मानसून देगा दस्तक

चंडीगढ़: अगले 3 दिन में पंजाब में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून मध्य राजस्थान में पहुंच चुका है और हिमाचल प्रदेश की तरफ भी तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास ही है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट और जालंधर में भी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। आज भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है। लेकिन अगले 24 घंटे बाद तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

पंचकूला की बात करें तो मानसून के आगे बढऩे के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। मौसम विभाग ने पहले 27 व 28 जून को मानसून पहुंचने की संभावना जताई थी लेकिन अब यह समय से पहले 22-23 जून को दस्तक दे सकता है। वीरवार को मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। लेकिन अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे अधिक 40 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी इसी समय मानसून की एंट्री होगी।

Related Articles

Back to top button