राज्यराष्ट्रीय

बंसल ग्रुप पर IT का ताबड़तोड़ एक्शन, भोपाल-महू समेत कई शहरों के 40 ठिकानों पर एक साथ छापा

नई दिल्ली/भोपाल. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)) के बड़े उद्योग समूह बंसल ग्रुप (Bansal Group) के कई ठिकानों पर फिलहाल आयकर विभाग (IT Department) की कार्रवाई चल रही है। गौरतलब है कि, इस ग्रुप के ऑनर सुनील बंसल और अनिल बंसल के यहां आज यानी शुक्रवार सुबह IT विभाग की टीम पहुंची है। आज सुबह 6 बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई भोपाल के साथ ही महू और मंडीदीप में भी फिलहाल चल रही है।

बता दें कि, इस कंपनी के एजुकेशन, रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी सहित अन्य बड़े सेक्टर में काम कर रही है। वहीं भोपाल के वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट का काम भी बंसल ग्रुप ही फिलहाल कर रहा है।

गौरतलब है कि, इससे पहले बीते 2011 में भी इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को बंसल ग्रुप और शहर के एक हॉस्पिटल के दो डॉक्‍टर्स के घर छापा मारा था। छापे में मिली अचल संपत्ति को सील कर दिया गया था। तब इनकम डिपार्टमेंट ने इंडस्ट्रियल इलाकों में 18 जगह छापे मारे थे।

पता हो कि, बंसल ग्रुप ने कुछ साल पहले अयुशमान हॉस्पिटल खरीदा था। इसके इस कंपनी ने रियल इस्‍टेट में भी काफी पैसा लगाया था। वहीं तब आयकर रिटर्न में ये लोग खुद को ये सभी मध्‍यवर्गीय और कम आमदनी वाला दिखाते थे। उस समय बंसल ग्रुप के मालिक अनिल बंसल और सुनील बंसल के अलावा अयुशमान हॉस्पिटल के पुराने मालिक अशोक गुप्‍ता और नीरज गुप्‍ता के यहां भी तब इनकम टैक्‍स ने अपने छापे डाले थे।

Related Articles

Back to top button