मनोरंजन

बॉयफ्रेंड शिखर के हाथों में हाथ डाले इटली की सड़कों पर नजर आई जाह्नवी कपूर

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर चर्चा में हैं। इसी के साथ वो अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। जाह्नवी से अक्सर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के बारे में सवाल किया जाता है। पिछले शनिवार को द ग्रेट इंडियन कपिल शो में जाह्नवी ने शिखर संग अपना रिलेशनशिप कंफर्म भी किया था। साथ ही, उन्होंने बताया था कि वो अपने रिलेशन में बहुत खुश हैं। अब जाह्नवी कपूर ने पहली बार बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहली बार बॉयफ्रेंड के संग तस्वीरें शेयर कीं हैं। जाह्नवी ने कुल 10 फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बॉयफ्रेंड संग इटली वैकेशन के साथ-साथ जाह्नवी ने अपनी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तस्वीर, अपनी फिल्म की क्लिप और अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

जाह्नवी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “यह सबसे अच्छा वीकेंड रहा। प्यार और यादों के लिए शुक्रिया।” जाह्नवी ने सबसे पहली अपनी तस्वीर शेयर की है। उसमें वो लाल और सफेद रंग की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं, जाह्नवी ने जो दूसरी तस्वीर शेयर की है, उसमें वो येलो रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में जाह्नवी के साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर भी नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे का हाथ थामें, मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में जाह्नवी ने अपनी फिल्म की बॉक्स ऑफिस की कलेक्शन शेयर की है।

Related Articles

Back to top button