ज्ञान भंडार

JHARKHAND की सात कृषि मंडियों को जोड़ा जाएगा E-PLATFORM से

img_20160929120604RANCHI : राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना से झारखंड की सात और मंडिया जुड़ेंगी।

 29 और 30 सिंतबर को राज्य की इन मंडियों को नेशनल ई-प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। पूरे देश में इस अभियान के तहत द्वितीय चरण में 200 मंडियों को आपस में जोड़ा जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को लांच की गई राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत पहले चरण में देश की 21 मंडियों को जोड़ा गया था। इनमें झारखंड की रांची बाजार समिति भी शामिल थी। 
अगले दो दिनों में लगातार धनबाद, जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और डालटेनगंज को ई-प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि देश की 200 मंडियों में झारखंड की सात मंडियों को शामिल किया जाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस योजना से गरीब किसानों से लेकर उपभोक्ताओं तक को काफी फायदा पहुंचेगा। 
 

Related Articles

Back to top button