झारखण्डटॉप न्यूज़राजनीति

Jharkhand Assembly Elections: BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी की है जिसमें 68 में से 66 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सीएम चंपई सोरेन को सरायकेला विधानसभा सीट जबकि बाबूलाल मरांडी को धनवार से मैदान में उतारा है।

भाजपा की ओर से जारी किये गए झारखंड के उम्मीदवारों की सूची निम्नलिखित प्रकार है:-
धनवार सीट से बाबूलाल मरांडी, राजमहल सीट से अनंत ओझा, बोरियो सीट से लोबिन हेम्ब्रेम, लिटिपाड़ा सीट से बाबूधन मुर्मू, महेश्वर सीट से नवीनत हेम्ब्रेम, शिकारीपाड़ा सीट से परितोष सोरेन, नाला सीट से माधव चंद्र महतो, जामताड़ा सीट से सीता सोरेन, दुमका सीट से सुनील सोरेन, जारमुंडी सीट से देवेंद्र कुंवर, मधुपुर सीट से गंगा नारायण सिंह, सारठ सीट से रणधीर कुमार सिंह, देवघर सीट से नारायण दास, पोडैयाहाट सीट से देवेंद्रनाथ सिंह, गोड्डा सीट से अमित कुमार मंडल, महगामा सीट से अशोक कुमार भगत, कोडरमा सीट से नीरा यादव, बरकट्ठा सीट से अमित कुमार यादव, बरही सीट से मनोज यादव, बरकागांव सीट से रोशन लाल चौधरी, हजारीबाग सीट से प्रदीप प्रसाद, सिमरिया सीट से उज्ज्वल दास, बगोदर सीट से नागेंद्र महतो, जमुआ सीट से मंजू देवी, गांडे सीट से मुनिया देवी, गिरिडीह सीट से निर्भय कुमार शाहाबादी, बरमो सीट से रवींद्र पांडे, बोकारो सीट से बिरंची नारायण, चंदनकियारी सीट से अमर कुमार बाउरी, सिंदरी सीट से तारा देवी, निरसा सीट से अपर्णा सेनगुप्ता चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, धनबाद सीट से राज सिन्हा, झरिया सीट से रागिनी सिंह, बाघमारा सीट से शत्रुघ्न महतो, बहरागोड़ा सीट से दिनेशानंद गोस्वामी, घाटशिला सीट से बाबूलाल सोरेन, पोटका सीट से मारा मुंडा, जमशेदपुर पूर्वी सीट से पूर्णिमा दास साहू, सरायकेला सीट से चंपाई सोरेन, चाईबासा सीट से गीता बलमुचू, मझगांव सीट से बड़कुंवर गगराई, जगन्नाथपुर सीट से गीता कोड़ा, चक्रधरपुर सीट से शशिभूषण समद, खरसावां सीट से सोनाराम बोदरा, तोरपा सीट से कोचे मुंडा, खुंटी सीट से नीलकंठ सिंह मुंडा, खिजरी सीट से राम कुमार पाहन, रांची सीट से सी पी सिंह, हटिया सीट से नवीन जायसवाल, कांके सीट से जीतू चरण राम, मंदार सीट से सन्नी टोप्पो, सिसाई सीट से अरुण उरांव, गुमला सीट से सुदर्शन भगत, बिशुनपुर सीट से समीर उरांव, सिमडेगा सीट से श्रद्धानंद बेसरा, कोलेबिया सीट से सुजान जोजा, मनिका हरिकृष्ण सीट से सिंह, लातेहार सीट से प्रकाश राम, पांकी सीट से कुशवाहा शशि भूषण मेहता, डाल्टनगंज सीट से आलोक कुमार चौरसिया, बिश्राम पुर सीट से राम चंद्र चंद्रवंशी, छतरपुर सीट से पुष्पा देवी भूइंया, हुसैनाबाद सीट से कमलेश कुमार सिंह, गढ़वा सीट से सतेंद्र नाथ तिवारी, भवनाथपुर सीट से भानू प्रताप साही चुनाव लड़ेगे।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में बीजेपी- 68, आजसू- 10, जेडीयू- 2 और लोजपा- 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके है। कांग्रेस तथा झामुमो 81 में से 70 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। वहीं शेष 11 सीट के लिए गठबंधन सहयोगियों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथी दलों को देने पर बातचीत कर रही है। हालांकि अभी इन 10 सीटों पर सीट शेयरिंग को लेकर फाइन मुहर नहीं लगी है। वहीं, बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को 2 चरणों में होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button